2 सनरूफ के साथ भारत में लॉन्च होगी KIA की नई कार, कीमत और फीचर्स तगड़े

2024 Kia Carnival Dual Sunroof: किआ इंडिया 3 अक्टूबर 2024 को नई कार्निवल एमपीवी लॉन्च करने वाली है जिसका टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। ताजा टीजर में इस प्रीमियम एमपीवी के साथ मिलीं 2 सनरूफ की पुष्टि हो गई है। इसका केबिन बहुत आरामदायक होगा और हाइटेक फीचर्स की भरमार यहां मिलने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई कार्निवल को मिलेगी 2 सनरूफ
  • 3 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च
  • प्रीमियम कैटेगिरी की होगी एमपीवी

2024 Kia Carnival Dual Sunroof: नई किआ कार्निवल एमपीवी 3 अक्टूबर को भारतीय मार्केट में लॉन्च की जाने वाली है। कंपनी ने नई कार का टीजर जारी किया है जिसमें कार्निवल को मिली 2 सनरूफ की पुष्टि हो गई है। नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी यानी भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी ने इस प्रीमियम एमपीवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें इसके बदलाव सामने आ गए हैं। इसके साथ 12.3 इंच के दो स्क्रीन टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए, दो सनरूफ, रियर डैश कैम्स, हेड्स अप डिस्प्ले और डिजिटल रियर व्यू मिरर के साथ एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

2024 Kia Carnival MPV Dual Sunroof

कंपनी ने नई कार का टीजर जारी किया है जिसमें कार्निवल को मिली 2 सनरूफ की पुष्टि हो गई है

डीलरशिप लेवल पर बुकिंग शुरू

2024 किआ कार्निवल एमपीवी की भारतीय मार्केट में डीलरशिप लेवल पर यानी अनाधिकारिक बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 1 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। ये पूरी तरह रिफंडेबल अमाउंट होगा। डीलरशिप से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय मार्केट में नई कार्निवल का फुली लोडेड या कहें तो टॉप मॉडल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी 2 या 3 रंगों के विकल्प कार्निवल के अपडेटेड मॉडल को दिए जाएंगे, इसमें सफेद और काला रंग शामिल होंगे। इसे देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा, वहीं आने वाले समय में इसकी लोकल असेंबली शुरू करेगी।

End of Feed