किआ सेल्टोस के मुकाबले सस्ती है नई सिट्र्रॉएन सी3 एयरक्रॉस, जानें कितनी है कीमत

Citroen India ने कुछ दिन पहले ही 9.99 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी कीमत पर New C3 Aircross SUV लॉन्च की है। अब कंपनी ने एसयूवी के टॉप मॉडल की कीमत का ऐलान कर दिया है जिसकी कीमत 12.34 लाख तक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस मैक्स 7 सीरट
  • एक्सशोरूम कीमत 12.34 लाख रुपये
  • भारत में जोरदार है इसका मुकाबला

New Citroen C3 Aircross Top Model: फ्रांस की वाहन निर्माता सिट्रॉएन ने आखिरकार भारत में नई सी3 एयरक्रॉस मिडसाइज एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी इंट्रोडक्टरी एक्सशोरू कीमत 9.99 लाख रुपये है। अब सिट्रॉएन ने सी3 एयरक्रॉस के टॉप मॉडल की कीमत का ऐलान भी कर दिया है। एसयूवी के मैक्स 7 सीटर वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 12.34 लाख रुपये तय की गई है। यानी अब ये एसयूवी तीन वेरिएंट्स - यू, प्लस और मैक्स में उपलब्ध है। सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस के प्लस 5एस की कीमत 11.34 लाख रुपये है जो 7 सीटर के लिए 11.69 लाख रुपये है।

New Citroen C3 Aircross Top Model Launched

एसयूव मैक् 7 सीट वेरिएं एक्सशोरू कीम 12.34 ला रुपय

कितना खास है यू वेरिएंट

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस के बेस मॉडल 5-सीटर व्यवस्था में आया है जिसका मतलब इस कार में 7-सीटर मॉडल की तरह छत पर लगे एसी वेंट्स नहीं मिलेंगे। इसके अलावा नई कार को जो फीचर्स नहीं मिले हैं उनमें 10.2 इंच टचस्क्रीन, स्पीकर्स, रिवर्स कैमरा, रियर वाइपर, रियर डिफॉगर और यूएसबी चार्जर्स शामिल हैं। कार के बेस मॉडल को लगभग सभी सेफ्टी फीचर्स मिले हैं जिनमें 2 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, टीपीएमएस और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

End of Feed