Car Sales: नवंबर में जमकर बिकीं SUVs, जानें किस कंपनी ने मारी बाजी

घरेलू बाजार में कारों और एसयूवी की बिक्री में नवंबर में बढ़त देखने को मिली है। इस दौरान मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर की थोक बिक्री में इजाफा हुआ है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने नवंबर 2024 में 25,586 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 17,818 यूनिट्स से 44 प्रतिशत अधिक है।

Car Sales: घरेलू बाजार में कारों और एसयूवी की बिक्री में नवंबर में बढ़त देखने को मिली है। इस दौरान मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर की थोक बिक्री में इजाफा हुआ है। मारुति सुजुकी की कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री इस साल नवंबर में बढ़कर 1,41,312 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 1,34,158 यूनिट्स थी। इस दौरान एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया। मारुति सुजुकी के पॉपुलर मॉडल जैसे ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और जिम्नी की बिक्री नवंबर 2023 में 49,016 यूनिट्स से बढ़कर 59,003 यूनिट्स हो गई।

Car Sales

नवंबर में जमकर बिकीं SUVs, जानें किस कंपनी ने मारी बाजी

टोयोटा की परफॉरमेंस

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने नवंबर 2024 में 25,586 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 17,818 यूनिट्स से 44 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा, कंपनी ने 1,140 यूनिट्स का निर्यात भी किया। टीकेएम के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस) सबरी मनोहर ने एक बयान में कहा, "हैचबैक से लेकर एसयूवी तक फैले हमारे पोर्टफोलियो में अलग-अलग लाइफस्टाइल के अनुरूप मोबिलिटी सॉल्यूशंस पेश किए जा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि यह वर्ष 2024 कंपनी की अपेक्षाओं से कहीं अधिक रहा है।

End of Feed