8 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में 530 KM तक रेंज

New BYD eMax 7 Launch Date: चीन की वाहन निर्माता बीवायडी 8 अक्टूबर को भारत में नई इमैक्स 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च करने वाली है। इसके साथ हाइटेक फीचर्स की भरमार मिलेगी, वहीं कंपनी ने दमदार बैटरी पैक से नई ईमैक्स 7 को लैस किया है। सिंगल चार्ज में इसे 530 किमी तक चलाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • BYD ला रही नई इलेक्ट्रिक MPV
  • 8 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी
  • सिंगल चार्ज में 530 किमी तक रेंज

New BYD eMax 7 Launch Date: पॉपुलर कार ब्रांड बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम जल्द भारत में नई प्रीमियम एमपीवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है और इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से भारत में शुरू होगी। विदेशी मार्केट में इसे एम6 नाम से बेचा जाता है, वहीं भारतीय मार्केट के लिए इसका नाम ईमैक्स 7 रखा गया है। इसमें मैक्स का मतलब सभी मायनों में बेहतर परफॉर्मेंस से है, वहीं 7 का मतलब छठीं से सातवीं जनरेशन में शिफ्ट से है। इस कार के साथ नए एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल, ताजा अगला हिस्सा और पिछला बंपर, नई ग्रिल के साथ सैटिन फिनिश और बिल्कुल नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फेसलिफ्टेड एमपीवी के साथ चौड़ा टेलगेट और अपडेटेड एलईडी लाइट्स भी मिले हैं।

BYD eMax Launch Date

भारतीय मार्केट के लिए इसका नाम ईमैक्स 7 रखा गया है

पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

2024 मॉडल बीवायडी eMax 7 को खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं, इसके साथ 12.8-इंच टचस्क्रीन मिला है जिसने पहले वाले 10.2-इंच स्क्रीन की जगह ली है। इसके अलावा नई प्रीमियम एमपीवी के साथ नया स्टीयरिंग व्हील, नया गियर सिलेक्टर डायल और डुअल वायरलेस मोबाइल चार्जर दिए गए हैं। ध्यान रहे कि ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली एम6 के साथ पैनोरमिक सनरूफ, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलते हैं। ये फीचर्स भारत में भी कंपनी मुहैया कराने वाली है।

End of Feed