Top Gear में गाड़ियों की बिक्री, Maruti से लेकर Tata तक जानें किसने मारी बाजी!

फरवरी 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए खुशियों भरा रहा। दिग्गज कार कंपनियों जैसे महिंद्रा, हुंडई, किआ और रेनो ने बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए। महिंद्रा ने 18% की ग्रोथ के साथ 97,000 से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, वहीं हुंडई और किया ने भी अपनी अब तक की सबसे शानदार फरवरी सेल्स दर्ज की है।

फरवरी का महीना भारतीय कार बाजार के लिए बेहद शानदार रहा है। अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह जान लें कि इस समय सड़कों पर एसयूवी (SUV) और नई टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों की धूम है। महिंद्रा से लेकर हुंडई तक, लगभग हर बड़ी कंपनी ने इस साल अपनी बिक्री के पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। चलिए जानते हैं कि पिछले महीने फरवरी में किस कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया और ग्राहकों ने किन गाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया।

Feb Car Sales

महिंद्रा एंड महिंद्रा

बिक्री के आंकड़ों में इस बार महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बाजी मारी है। कंपनी ने फरवरी 2026 में कुल 97,177 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 18% की मजबूत बढ़त है। इस शानदार प्रदर्शन में SUV सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान रहा। घरेलू बाजार में कंपनी ने 60,018 SUVs बेचीं, जो 19% की ग्रोथ दर्शाती है। इसके अलावा, कमर्शियल वाहनों और तीन-पहिया वाहनों की बिक्री में भी तेज उछाल देखने को मिला है। मजबूत मांग और लोकप्रिय SUV लाइनअप के कारण महिंद्रा की बिक्री लगातार बढ़ रही है।

End of Feed