Black vs White Cars: क्या गर्मी में सफेद कार के मुकाबले ब्लैक कार ज्यादा गर्म होती है? जानें सही जवाब

Black vs White Cars: केबिन के अंदर, टेम्परेचर मुख्य रूप से ग्रीनहाउस इफेक्ट की वजह से बढ़ता है। सूरज की रोशनी खिड़कियों से अंदर आती है, जिससे डैशबोर्ड और सीट जैसी अंदर की सतहें गर्म हो जाती हैं।

Black vs White Cars: गर्मी में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ कार गर्म होने की समस्या आम हो जाती है। इन सब के बीच एक कार मालिकों के अंदर एक सवाल उठता है कि क्या गर्मी में सफेद कार के मुकाबले काली कार ज्यादा गर्म होती है? कई लोग मानते हैं कि ब्लैक कलर की गाड़ियां धूप में ज्यादा तपती हैं, जबकि सफेद रंग की कारें अपेक्षाकृत ठंडी रहती हैं। लेकिन क्या यह सिर्फ एक धारणा है या इसके पीछे वैज्ञानिक वजह भी है? आइए समझते हैं रंग और तापमान के बीच का रिश्ता, और जानते हैं कि गर्मियों में कार चुनते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Black Vs White Car

गर्मी में कार का रंग

क्या काली कारें ज्यादा गर्म होती हैं?

आपको बता दें कि ब्लैक कलर की कार सूरज की किरणों और इंफ्रारेड रेडिएशन को ज्यादा सोखते हैं, जिससे कार की बाहरी बॉडी सफेद कार की तुलना में काफी ज्यादा गर्म हो जाती है। गर्म मौसम में की गई स्टडी के मुताबिक, खासकर काले रंग की गाड़ियां, वैसी ही कंडीशन में सफेद कारों के मुकाबले ज्यादा गर्म रीडिंग दिखाती हैं। आपको बता दें कि सूर्य की रोशनी में विजिबल और इंफ्रारेड रेडिएशन होता है, जिससे गर्मी पैदा होती है। काल रंग ज्यादातर वेवलेंथ को एब्जॉर्ब करके हीट एनर्जी में बदल देते हैं, जबकि हल्के रंग आने वाली रेडिएशन का ज्यादा हिस्सा रिफ्लेक्ट करते हैं।

End of Feed