Bajaj Pulsar N250 SS: नए अवतार में आने वाली है पल्सर, 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर के साथ मिलेंगे 5 राइडिंग मोड

नई Bajaj Pulsar N250 SS डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर, 5 राइडिंग मोड और 5-इंच TFT स्क्रीन मिलेगी। जानें कीमत और फीचर्स।

बजाज ऑटो की लोकप्रिय पल्सर सीरीज में जल्द ही एक नया मॉडल शामिल होने वाला है। नई Bajaj Pulsar N250 SS डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। कंपनी की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही इस बाइक की कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसके टॉप वेरिएंट में 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्पोर्ट्स शिफ्टर यानी क्विकशिफ्टर और 5-इंच की कलर TFT स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। डीलरशिप से मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये के करीब हो सकती है।

Bajaj Pulsar N250 SS

रेड अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी डिजाइन/ Photo- Machine Rules - Youtube

5-स्पीड की जगह मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स

नई Pulsar N250 SS में सबसे बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में किया गया है। मौजूदा मॉडल में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जबकि नए वेरिएंट में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके साथ स्पोर्ट्स शिफ्टर या क्विकशिफ्टर भी मिलेगा, जिससे राइडर क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर बदल सकेगा। इससे खासतौर पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय गियर बदलना आसान हो सकता है। इंजन की बात करें तो इसमें पहले की तरह 249cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। हालांकि, इसकी पावर में मामूली बढ़ोतरी की गई है। यह इंजन अब 25 PS की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

End of Feed