Bajaj Auto की बिक्री में आई मामूली गिरावट, अब त्योहारों के सीजन से बढ़ी उम्मीद

Bajaj Auto ने त्योहारों के सीजन से ठीक पहले पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की है। हालांकि कंपनी ने नई पल्सर एन150 लॉन्च की है और त्योहारी सीजन पास है जो बिक्री बढ़ने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Bajaj Auto की बिक्री में गिरावट
  • हाल में लॉन्च की नई पल्सर 150
  • त्योहारों में बढ़ सकती है बिक्री

Bajaj Auto September Sales: बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत घटकर 3,92,558 इकाई रही। कंपनी ने सितंबर 2022 में 3,94,747 इकाइयों की बिक्री की थी। बजाज ऑटो लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,27,712 इकाई रही, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3,48,355 इकाई थी। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,02,510 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 2,22,912 इकाई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि नए लॉन्च और त्योहारी सीजन के चलते अगले 2 महीने बजाज ऑटो की बिक्री कई गुना बढ़ सकती है।

Bajaj Auto September 2023 Sales

त्योहार सीज चलत अगल 2 महीन बजा ऑट बिक्र गुन सकत

निर्यात में मामूली गिरावट

सितंबर 2023 में दोपहिया वाहनों के निर्यात में मामूली गिरावट आई। यह 1,25,202 इकाई रहा, जबकि पिछले साल सितंबर में यह 1,25,443 इकाई था। कंपनी के अनुसार, कुल वाणिज्यिक वाहन की बिक्री हालांकि 40 प्रतिशत बढ़कर 64,846 इकाई रही, जो पिछले साल समान अवधि में 46,392 इकाई थी। बता दें कि कंपनी ने हाल में नई पल्सर एन 150 लॉन्च की है जो भारतीय ग्राहकों का पसंदीदा सेगमेंट है, ऐसे में अनुमान है कि बजाज ऑटो की बिक्री में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।

End of Feed