Ather New Electric Scooter: एथर एनर्जी बहुत जल्द देश में नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है जिसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये एक ईवी जरूर है, लेकिन किसी फैमिली स्कूटर यानी एक्टिवा जैसी नजर आ रही है। नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसी नजर आ रही है। हालांकि बतौर एथर स्कूटर, इसे बड़े साइज की एथर 450एस और एथर 450एक्स जैसा बनाया गया है। व्हील डिजाइन से लेकर कई अन्य पुर्जे कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले ही दिख रहे हैं।
व्हील डिजाइन से लेकर कई अन्य पुर्जे कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले ही दिख रहे हैं।
मिलेगी ज्यादा जगह
एथर 450एस और 450एक्स के मुकाबले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर काफी जगह मिलने वाली है। इसका रियर व्यू मिरर 450एक्स जैसे ही हैं। हालांकि इसका पिछला हिस्से सबसे अलग है, ये दमदार लुक वाला है जो चौड़ी सीट के साथ आया है। इसके साथ 2.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिल सकता है जो 5.4 किलोवाट पीक पावर बैटरी से लैस है। इस दमदार बैटरी पैक के अलावा लंबी रेंज वाला बैटरी पैक भी इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकता है।
कितनी होगी कीमत
इस नए आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारतीय मार्केट में 2024 के अंत या 2025 की शुरुआती तक आने का अनुमान है। ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये होगी जो फेम-2 सब्सिडी को मिलाकर होगी। कुल मिलाकर आपको अगर फैमिली स्कूटर पसंद है तो ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नए कलेवर के साथ उन ग्राहकों को आकर्षिक करेगी जो इस तरह के स्कूटर की तलाश में हैं।
