अनन्या पांडे ने खरीदी 2.19 करोड़ की New Range Rover Sport, दोनों दिखते हैं हॉट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 16, 2023, 10:42 AM IST

Actress Ananya Pandey अपनी कजिन की मेहंदी में नई Range Rover Sport Luxury SUV के साथ नजर आई हैं. ये दमदार कार है जो लुक और फीचर्स के मामले में बहुत तगड़ी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.19 करोड़ रुपये है.

KEY HIGHLIGHTS
  • अनन्या पांडे की नई रेंज रोवर स्पोर्ट
  • दिखने में अनन्या जितनी ही खूबसूरत
  • 2.19 करोड़ रुपये है शुरुआती कीमत

Ananya Pandey Spotted With Her New Range Rover Sport Luxury SUV: एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल में अपनी नई नवेली रेंज रोवर स्पोर्ट लग्जरी एसयूवी के साथ नजर आई हैं. अपनी बहन अलाना की मेहंदी की रस्म में पहुंची अनन्या पांडे कैमरे में कैद हुई हैं जहां बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. अनन्या के पास पहले से कई लग्जरी कारें हैं जो उनके कलेक्शन में शामिल हैं, लेकिन सभी गाड़ियों में नई रेंज रोवर स्पोर्ट गैराज की लीडर बनने वाली है. बता दें कि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर सफाई दी है और जल्द ही वो शादी कर सकती हैं.

Ananya Pandey Range Rover Sport Luxury SUV

अनन्या के पास पहले से कई लग्जरी कारें हैं जो उनके कलेक्शन में शामिल हैं.

कितनी दमदार है रेंज रोवर स्पोर्ट

अनन्या पांडे जो रेंज रोवर स्पोर्ट चला रही हैं वो देश और दुनिया के कई बड़े सेलेब्स की पसंदीदा कारों में एक है. ये कई वेरिएंट्स और ताकतवर इंजन के साथ आती है जो इसे जोरदार विकल्प बनाते हैं. नई लग्जरी एसयूवी के साथ 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 300 एचपी ताकत औरर 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है. रेंज रोवर स्पोर्ट के साथ सामान्य तौर पर 4-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाता है.

End of Feed