नई Kia Syros की बुकिंग डीलरशिप लेवल पर शुरू, 19 दिसंबर को लॉन्च होगी कार

2025 Kia Syros Booking Begins: नई कार की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है, यानी डीलरशिप लेवल पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका एक और टीजर जारी किया है जिसमें टॉप मॉडल की जानकारी सामने आ गई हैं। किआ 19 दिसंबर को भारतीय मार्केट में अपनी दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई किआ सायरोस की बुकिंग शुरू
  • अभी डीलरशिप लेवल पर करें बुक
  • 19 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी

2025 Kia Syros Booking Begins: किआ 19 दिसंबर को भारतीय मार्केट में अपनी दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इससे पहले नई कार की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है, यानी डीलरशिप लेवल पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका एक और टीजर जारी किया है जिसमें टॉप मॉडल की जानकारी सामने आ गई हैं। नई किआ सायरोस को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा और कई सारे वेरिएंट्स में ये कार उपलब्ध होगी। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के टॉप मॉडल को 17-इंच के अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। 21,000 रुपये टोकन देकर आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

New Kia Syros Unofficial Bookings Open

डीलरशिप लेवल पर New Kia Syros की बुकिंग शुरू हो चुकी है

इतनी जानकारी उपलब्ध है

कार की नई झलक में इसका इंटीरियर तो हल्का दिखा की है, पैनोरमिक सनरूफ की पुष्टि भी यहां हो गई है। इसके साथ कई ड्राइविंग मोड्स भी मिलने वाले हैं जिनके लिए आकर्षक रोटरी डायल दिया गया है। मुकाबले पर नजर डालें तो ह्यून्दे वेन्यू, किआ सॉनेट, मारुति सुजुकी ब्रेजा और हालिया लॉन्च स्कोडा कायलाक से इसकी टक्कर होगी। कंपनी निश्चित ही इस कार को आगामी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसका डेब्यू करने वाली है। पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी नई सायरोस को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में भी पेश कर सकती है।

End of Feed