अब बचा है बस 1 महीना, 3 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी नई Kia EV9

New Kia EV9 Set To Launch In India: किआ इंडिया बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 3 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है जो दिखने में बहुत जबरदस्त है। ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पिछले साल हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई थी जो लुक और स्टाइल के मामले में जानदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ईवी9 भारत में लॉन्च को तैयार
  • 3 अक्टूबर को शुरू होगी इसकी बिक्री
  • दिखने में बहुत जोरदार इलेक्ट्रिक कार

New Kia EV9 Set To Launch In India: किआ इंडिया 3 अक्टूबर 2024 को देश में नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जिसका नाम ईवी9 है। कंपनी जल्द भारतीय मार्केट में इस ई-एसयूवी की बिक्री शुरू करेगी जो मार्केट में आते ही खलबली मचाने वाली है। किआ इंडिया की ये दूसरी एसयूवी होगी जो ईवी6 के बाद देश में लॉन्च की जाने वाली है। ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पिछले साल हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई थी जो लुक और स्टाइल के मामले में जानदार है। इसके अलावा कंपनी नई जनरेशन कार्निवल प्रीमियम एमपीवी भी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

Kia EV9 Set To Launch In India

किआ इंडिया की ये दूसरी एसयूवी होगी जो ईवी6 के बाद देश में लॉन्च की जाने वाली है

कितनी होगी ईवी9 की रेंज

किआ ने जानकारी दी है कि नई ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल चार्ज में 541 किमी तक चलाया जा सकेगा। इसमें 150 किलोवाट इलेक्ट्रिक ममोटर लगी होगी जो 9.4 सेकंड में इसे 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पर पहुंचाती है। इसे सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 239 किमी तक चलाया जा सकेगा, यानी ये अल्ट्रा फास्ट स्पीड चार्जर से लैस होगी। फीचर्स पर नजर डालें तो नई ईवी9 को लेवल 3 एडीएएस मिलेगा जो खूब सारे सेंसर्स और दो लाइडार, रडार और कैमरा की मदद से 360 डिग्री व्यू कवर करेगा।

End of Feed