भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में डेब्यू करेगी नई Hyundai IONIQ 9, बजट होगा बड़ा

New Hyundai IONIQ 9: आयोनिक 9 कंपनी की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक ह्यून्दे आयोनिक 9 है जिसे कोरिया और यूएस में अगले साल की पहली छःमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यूरोप और बाकी ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री शुरू होगी। इससे पहले कंपनी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में इसका डेब्यू करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे आयोनिक 9 इलेक्ट्रिक एसयूवी
  • Bharat Mobility Expo में डेब्यू
  • इसी साल लॉन्च हो सकती है नई कार

New Hyundai IONIQ 9: ह्यून्दे ने कुछ समय पहले ही आयोनिक 9 इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा हटाया है। ये कंपनी की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक ह्यून्दे आयोनिक 9 है जिसे कोरिया और यूएस में अगले साल की पहली छःमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यूरोप और बाकी ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री शुरू होगी। इससे पहले कंपनी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में इसका डेब्यू करने वाली है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी मिली है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंपनी की बाकी कारों जैसी डिजाइन मिली है, कह सकते हैं कि आयोनिक 5, आयोनिक 6 और किआ ईवी9 का कॉम्बिनेशन ये कार है। हालांकि आकार में आयोनिक 9 इन सबसे बड़ी है।

Hyundai IONIQ 9 To Debut At Bharat Mobility Expo

कंपनी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में इसका डेब्यू करने वाली है

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई ह्यून्दे आयोनिक 9 के साथ 110.3 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है। इसके अंतर्ग लॉन्ग रेंज और डुअल मोटर लॉन्ग रेंज विकल्प मिलते हैं। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 215 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क तक जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 19-इंच के व्हील्स दिए हैं और सिंगल चार्ज में इसे 620 किमी तक चलाया जा सकता है। डुअल मोटर लॉन्ग इसका दमदार वेरिएंट है जो तेजी से एसयूवी को 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पर ले आता है। इसे पैरामेट्रिक पिक्सल एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं।

End of Feed