धाकड़ लुक और फुर्तीले इंजन वाली नई Bajaj Pulsar N150 लॉन्च, कीमत बस इतनी

Bajaj Auto ने भारतीय मार्केट में नई Pulsar N150 लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये है। कंपनी ने नई बाइक इकलौते वेरिएंट में लॉन्च की है और इसका डिजाइन काफी अच्छा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज पल्सर एन150 भारत में लॉन्च
  • 1.17 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • दिखने में छोटी डॉमिरान जैसी बाइक

New Bajaj Pulsar N150: बजाज ऑटो ने भारत में नई पल्सर रेंज को और भी व्यापक बना दिया है। नई पल्सर एन150 लॉन्च कर दी गई है जो बिल्कुल नए अंदाज में पेश की गई है। नई बाइक की एक्सशोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये रखी गई है। पल्सर 150 और पी150 के बीद ये बजाज की तीसरी 150 सीसी बाइक है। कंपनी ने इस बाइक को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है और ये तीन रंगों में उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि स्टाइल और डिजाइन के मामले में नई बाइक अपनी दमदार फैमिली मेंबर पल्सर एन160 जैसी ही नजर आ रही है, कुल मिलाकर देखें तो डॉमिनार का बेबी इन्हें कहा जा सकता है।

New Bajaj Pulsar N150

कंनी ने इस इक को सिगल वेरिंट ें लॉ्च िया है और ये ीन रंों ें उपल्ध ाई गई

फीचर्स में जोरदार बाइक

नई बजाज पल्सर 150 को पैनी लाइन्स मिली है और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप भी इसे दिया गया है। इसके बाद फ्यूल टैंक को जोरदार डिजाइन देने के साथ एक्सटेंशन दिए गए हैं। नई बाइक के हेडलैंप को एलईडी पायलेट लैंस मिले हैं और यहां एलईडी टेललैंप भी ग्राहकों को मिल रहा है। साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ सेंसर, सिंगल चैनल एबीएस और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट बाइक को मिला है। इसके अलावा बहुत सारे फीचर्स नई बाइक को मिले हैं जिनमें से ज्यादातर एन160 से लिए गए हैं।

End of Feed