7 Seater Car Under 10 Lakh: खोज रहे हैं 7 सीटर, 10 लाख है बजट, ये ऑप्शंस हो सकते हैं बेस्ट

पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाना हो या फिर दोस्तों के साथ ट्रिप पर ही क्यों न जाना हो, हमें सबसे पहले 7 सीटर कार ही ध्यान में आती है। क्या आप भी 7 सीटर कार खोज रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये है? अगर हां तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है। आइये आपको इस बजट में मौजूद सबसे बेस्ट 7 सीटर कारों के बारे में बताते हैं।

7 Seater Cars: पूरे परिवार के साथ घूमने जाना हो या दोस्तों के साथ पहाड़ों की ट्रिप करनी हो, सब एक ही कार में न हों तो मजा नहीं आता। क्या आप भी 7 सीटर कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल 7 सीटर कारें खरीदना तो हर कोई चाहता है लेकिन इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है और अक्सर यह आम आदमी के बजट से बाहर चली जाती हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए 10 लाख के बजट में भारत में मौजोद सबसे धाकड़ और जबरदस्त 7 सीटर कारों की जानकारी लेकर आये हैं।

7 Seater

खोज रहे हैं 7 सीटर, 10 लाख है बजट, ये ऑप्शंस हो सकते हैं बेस्ट

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो एक बहुत ही दमदार कार है और इसे इसकी विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। कार में आपको 1493cc का इंजन मिलता है जो लगभग 75 हॉर्सपावर और 210nm जनरेट करता है। कार में आपको 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है और यह भारत में मौजूद सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार है। यह एक रियर व्हील ड्राइव कार है और इसकी शुरूआती कीमत 9.79 लाख रुपये है।

End of Feed