Ducati DesertX 2026: नए V2 इंजन के साथ लौटी ऑफ-रोड की रानी, हल्के चेसिस में मिलेगा रफ्तार का मजा

Ducati DesertX 2026: एडवेंचर बाइकिंग की दुनिया में 'Ducati DesertX पहले से ही एक बड़ा नाम है, लेकिन 2026 में कंपनी ने इसे एक नए और बेहद शक्तिशाली अवतार में पेश किया है। नई 2026 Ducati DesertX अब पहले से ज्यादा तेज और पावरफुल हो गई है।

Ducati DesertX 2026: एडवेंचर के शौकीन हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। एडवेंचर बाइक सेगमेंट में 2026 मॉडल के साथ Ducati DesertX को बड़ा मैकेनिकल अपडेट मिला है। यह अपडेट लॉन्च के बाद से यह सबसे महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि इस बार बाइक में नया V2 इंजन और नया चेसिस दिया गया है।

Ducati DesertX 2026

New Ducati V2 Engine (Photo: ducati)

नया V2 इंजन प्लेटफॉर्म

पहले DesertX में 937cc का Testastretta V-ट्विन इंजन इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसकी जगह Ducati का नया V2 इंजन प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस बाइक का डिजाइन भले ही पहले मॉडल से मिलता-जुलता हो, लेकिन मैकेनिकल बदलाव काफी अहम हैं। कंपनी ने इस इंजन को बेहतर एफिशिएंसी और कड़े उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा अंतर टॉप पावर से ज्यादा पावर डिलीवरी के कैरेक्टर में महसूस होगा।

End of Feed