2025 Kia Syros New Teaser: किआ ने 19 दिसंबर को भारत में लॉन्च से पहले अपनी दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया टीजर जारी किया है। कार की नई झलक में इसका इंटीरियर तो हल्का दिखा की है, पैनोरमिक सनरूफ की पुष्टि भी यहां हो गई है। इसके साथ कई ड्राइविंग मोड्स भी मिलने वाले हैं जिनके लिए आकर्षक रोटरी डायल दिया गया है। मुकाबले पर नजर डालें तो ह्यून्दे वेन्यू, किआ सॉनेट, मारुति सुजुकी ब्रेजा और हालिया लॉन्च स्कोडा कायलाक से इसकी टक्कर होगी। कंपनी निश्चित ही इस कार को आगामी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसका डेब्यू करने वाली है। पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी नई सायरोस को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में भी पेश कर सकती है।
इसके साथ कई ड्राइविंग मोड्स भी मिलने वाले हैं जिनके लिए आकर्षक रोटरी डायल दिया गया है।
पहले कौन सा मॉडल आएगा
किआ इंडिया यहां के मार्केट में इलेक्ट्रिक से पहले फ्यूल से चलने वाला मॉडल लॉन्च करेगी, इसके साथ हाइब्रिड भी लॉन्च किया जा सकता है। किआ सायरोस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इसी मॉडल पर आधारित होगा। कुल मिलाकर किआ अपनी सिस्टर कंपनी ह्यून्दे की सुपरहिट हो चुकी एक्सटर के मुकाबले में ये कार लाना चाह रही है। सेगमेंट में इसका मुकाबला ह्यून्दे वेन्यू से भी होने वाला है। फिलहाल किआ इंडिया सालाना इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 1 लाख यूनिट बनाने का प्लान लेकर चल रही है जिसका 80 फीसदी हिस्सा ईंधन से चलने वाला होगा।
जोरदार होगा मुकाबला
किआ भारतीय मार्केट में मजबूत पकड़ बना चुकी है और अब सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री करेगी। यानी टाटा पंच से लेकर ह्यून्दे एक्सटर और कई अन्य दमदार कारों से इसका मुकाबला होगा। नई सायरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ कंपनी बिक्री में जोरदार इजाफे की उम्मीद लेकर चल रही है। इस कार के साथ कंपनी 1-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है, इसके अलावा टॉप मॉडल में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है।
