महीने भर से भी कम बचा है समय, नई जनरेशन Maruti Suzuki Dzire जल्द होगी लॉन्च

2024 Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी 4 नवंबर 2024 से इसकी बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू करेगी, यानी अब इसके लॉन्च को एक महीने से भी कम समय बचा है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। लॉन्च होते ही ये कार हंगामा मचाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • New Gen Dzire जल्द होगी लॉन्च
  • एक महीने से भी कम समय बचा है
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही सेडान

2024 Maruti Suzuki Dzire: लंबे इंतजार के बाद मारुति अब भारतीय ग्राहकों के सामने जल्द नई जनरेशन डिजायर पेश करने वाली है। कंपनी 4 नवंबर 2024 से इसकी बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू करेगी, यानी अब इसके लॉन्च को एक महीने से भी कम समय बचा है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। 2024 डिजायर के साथ नया चेहरा मिलेगा जिसमें 6-स्लैट ग्रिल, पतले हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन के बंपर्स और बहुत कुछ नया मिला है। इसे भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और नया के-सीरीज इंजन नई कार को मिलने वाला है।

2024 Maruti Suzuki Dzire (Representational Image)

अब इसके लॉन्च को एक महीने से भी कम समय बचा है

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed