2024 Maruti Suzuki Dzire का CNG मॉडल भी होगा लॉन्च, 2 वेरिएंट और बंपर माइलेज

2024 Maruti Suzuki Dzire CNG: पेट्रोल के साथ नई डिजायर का सीएनजी मॉडल भी पेश किया जाएगा जिसके 2 वेरिएंट्स - वीएक्सआई और जेडएक्सआई उपलब्ध होंगे। एआरएआई का दावा है कि ये कार करीब 34 किमी तक माइलेज देने वाली है। कार का 1.2-लीटर पेट्रोल 5एमटी वेरिएंट 24.79 किमी/लीटर माइलेज देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • डिजायर का सीएनजी मॉडल होगा लॉन्च
  • 2 वेरिएंट्स में पेश होगी डिजायर CNG
  • करीब 34 किमी/किग्रा माइलेज का दावा

2024 Maruti Suzuki Dzire CNG: मारुति सुजुकी इंडिया नई जनरेशन डिजायर 11 नवंबर 2024 को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसकी बुकिंग 11,000 रुपये टोकन के साथ शुरू हो गई है। पेट्रोल के साथ नई डिजायर का सीएनजी मॉडल भी पेश किया जाएगा जिसके 2 वेरिएंट्स - VXi और ZXi उपलब्ध होंगे। एआरएआई का दावा है कि ये कार करीब 34 किमी तक माइलेज देने वाली है। कार का 1.2-लीटर पेट्रोल 5एमटी वेरिएंट 24.79 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं 1.2-लीटर पेट्रोल 5एएमटी में 25.71 किमी/लीटर तक माइलेज मिलेगा। सबसे ज्यादा माइलेज 1.2-लीटर पेट्रोल के साथ सीएनजी 5एमटी वेरिएंट में मिलेगा, ये वेरिएंट 33.73 किमी/किग्रा तक माइलेज देगा।

2024 Dzire CNG Variants

नई डिजायर का CNG मॉडल भी पेश किया जाएगा जिसके 2 वेरिएंट्स - VXi और ZXi उपलब्ध होंगे

ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे

लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस कार की खूब सारी जानकरी उजागर कर दी है। ये सेडान नीले रंग में दिखाई दी है जो काफी अलग और आकर्षक है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। नई डिजायर के साथ सनरूफ मिलने की पुष्टि अब हो चुकी है, वहीं एडीएएस जैसा हाइटेक सेफ्टी फीचर भी कार को मिल सकता है। कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर देश की सबसे पैसा वसूल कारों में शामिल हो जाएगी।

End of Feed