3 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी नई Kia Carnival, इस कीमत पर मिलेगी ठाठ की सवारी

2024 Kia Carnival Launch Date: 2024 किआ कार्निवल एमपीवी देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा, वहीं आने वाले समय में इसकी लोकल असेंबली शुरू करेगी। नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी यानी भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 Kia Carnival Teased
  • 3 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी
  • 50 लाख रुपये हो सकती है कीमत

2024 Kia Carnival Launch Date: किआ इंडिया नई कार्निवल एमपीवी को आधिकारिक तौर पर 3 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसे देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा, वहीं आने वाले समय में इसकी लोकल असेंबली शुरू करेगी। नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी यानी भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी ने इस प्रीमियम एमपीवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें इसके बदलाव सामने आ गए हैं। इसके साथ 12.3 इंच के दो स्क्रीन टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए, दो सनरूफ, रियर डैश कैम्स, हेड्स अप डिस्प्ले और डिजिटल रियर व्यू मिरर के साथ एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

2024 Kia Carnival MPV Teased

इसे देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा, वहीं आने वाले समय में इसकी लोकल असेंबली शुरू करेगी

डीलरशिप लेवल पर बुकिंग शुरू

2024 किआ कार्निवल एमपीवी की भारतीय मार्केट में डीलरशिप लेवल पर यानी अनाधिकारिक बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 1 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। ये पूरी तरह रिफंडेबल अमाउंट होगा। डीलरशिप से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय मार्केट में नई कार्निवल का फुली लोडेड या कहें तो टॉप मॉडल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी 2 या 3 रंगों के विकल्प कार्निवल के अपडेटेड मॉडल को दिए जाएंगे, इसमें सफेद और काला रंग शामिल होंगे।

End of Feed