कितनी दमदार है नई Hyundai Alcazar Facelift, 9 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी SUV

New Hyundai Alcazar Engine Options: ह्यून्दे ने भारतीय मार्केट में नई एल्कजार फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। अब कंपनी ने इसके इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों की जानकारी भी उपलब्ध करा दी है। इस नई एसयूवी को भारत में 9 सितंबर 2024 को लॉन्च किया जाना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एल्कजार फेसलिफ्ट के इंजन विकल्प
  • 9 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी एसयूवी
  • बड़े बदलावों के साथ कार ला रही कंपनी

New Hyundai Alcazar Engine Options: ह्यून्दे इंडिया ने हाल में नई एल्कजार फेसलिफ्ट की बुकिंग लेना शुरू किया है जिसे 9 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब इस एसयूवी के इंजन विकल्पों की जानकारी भी सामने आ गई है। लुक और स्टाइल में इसे बड़े बदलाव मिलने वाले हैं, वहीं नए फीचर्स और कुछ तकनीकी बदलाव भी नई एल्कजार को मिल सकता है। ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा बहुत जल्द वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस के अपडेटेड मॉडल भी भारत में लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि इनमें अभी कुछ समय बाकी है।

2024 Hyundai Alcazar Facelift

ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा

दिखने में बहुत जोरदार SUV

ह्यून्दे एल्कजार का फेसलिफ्ट मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। दिखने में ये एसयूवी पहले से बहुत जोरदार है, अब इसकी स्टाइल में कुछ और भी बदलाव किए गए हैं। इसे क्रेटा से अलग बनाने के लिए कई स्टाइल चेंज दिए जाएंगे जिससे मॉडल भी ताजा लगेगा। इसके अलावा एसयूवी का पिछला हिस्सा भी बदल गया है। यहां स्प्लिट हेडलैंप मिलेंगे जो क्रेटा जैसे ही होंगे, लेकिन ग्रिल और अगला बंपर इससे जुदा होगा। अलॉय व्हील्स और साइड प्रोफाइल में बदलाव का अनुमान नहीं है।

End of Feed