डाउन पेमेंट जमा कर लिया ना, 2 मार्च से भौकाल मचा देगी 2023 Honda City

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 28, 2023, 11:09 AM IST

Honda India 2 मार्च 2023 को नई City Facelift लॉन्च करने वाली है. कंपनी की पेशकश से पहले ही इस नई कार की कुछ फोटोज इंटरनेट पर सामने आई हैं. इनमें 2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तमाम जानकारी सामने आ गई है.

KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाली है 2023 होंडा सिटी
  • 2 मार्च को भारत में होगी लॉन्च
  • पहले से काफी बदली नई सिटी

2023 Honda City Facelift: सेडान का मार्केट कभी फीका नहीं पड़ता और इसी जगह फिर से अपना दबदबा बनाने के लिए 2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट जल्द आने वाली है. कंपनी 2 मार्च 2023 को भारत में नई सिटी लॉन्च करेगी और इससे ठीक पहले इस कार की कुछ नई स्पाय फोटोज इंटरनेट पर सामने आ गई हैं. इसमें कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर की तमाम जानकारी सामने आ गई है. दिखने में नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट पहले से बहुत खूबसूरत हो गई है और इसका केबिन भी अब तक का सबसे हाइटेक कहा जा सकता है.

2023 Honda City Facelift

ार क्सटीरियर ंटीरियर माम ानकारी ामने .

बाहर से कितनी बदली नई सिटी

कार के अगले हिस्से में नई डिजाइन का बंपर मिला है जो काफी आक्रामक लुक देता है, वहीं इसके साथ हनीकॉम्ब पैटर्न की ग्रिल भी कुछ बदली सी नजर आ रही है. नई डिजाइन के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, नया लिप स्पॉइलर और पिछले बंपर पर लगा नया फॉ डिफ्यूजर भी नजर आए हैं. अनुमान है कि होंडा इंडिया नई सिटी के वेरिएंट्स में भी बदलावा करने वाली है जिनमें कुछ को नए फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है.

End of Feed