J&K Article 370 :पाकिस्तान आर्मी चीफ बाजवा ने दी गीदड़ भभकी, कश्मीरियों की मदद को लेकर कही ये बात 

  • Updated Aug 6, 2019, 07:26 PM IST

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की घोषणा के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में खासा हड़कंप है और पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कश्मीरियों की मदद की बात कही है।   

J&K Article 370 :पाकिस्तान आर्मी चीफ बाजवा ने दी गीदड़ भभकी, कश्मीरियों की मदद को लेकर कही ये बात 

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कश्मीर को लेकर होने वाली गतिविधियों पर हमेशा निगाह लगी रहती है, सोमवार को जम्मू कश्मीर से जुड़ा एक बेहद अहम ऐलान हुआ यानि राज्य से अनुच्छेद 370 को हटा लिया गया, इसके बाद देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं पाकिस्तान में इसको लेकर चिंता का माहौल है।

J&K Article 370 :पाकिस्तान आर्मी चीफ बाजवा ने दी गीदड़ भभकी, कश्मीरियों की मदद को लेकर कही ये बात 

अनुच्छेद 370 के हटाने को लेकर पाकिस्तान की सरकार से लेकर वहां की मीडिया तक से एकसुर में विरोध के सुर सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान सेना ने इस बारे में एक अहम बैठक की।

कमर जावेद ने इस मामले को लेकर भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा- कश्मीरियों की मदद के लिए उनके सैनिक 'किसी भी हद तक जाने' को तैयार हैं।

End of Feed