चीनी नागरिकों को भारत से बुलाने का गलत मतलब न निकालें, सीमा विवाद नहीं बढ़ाना चाहता चीन: ग्लोबल टाइम्स

  • Updated May 27, 2020, 07:31 AM IST

Global Times article on India China Tension: चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारत से उसके नागरिकों को वापस बुलाने का गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए।

चीनी नागरिकों को भारत से बुलाने का गलत मतलब न निकालें, सीमा विवाद नहीं बढ़ाना चाहता चीन: ग्लोबल टाइम्स

नई दिल्ली: लद्दाख पर एक बार फिर भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और दोनों देशों की सेनाओं ने एक दूसरे के बेहद करीब टेंट बना लिए हैं। हालांकि चीन का पड़ोसी देशों का भड़काने का इस तरह का रवैया बहुत पुराना है और ड्रैगन ऐसी हरकतों के लिए बेहद अनिश्चितता भरा रवैया अपनाते हुए टेढ़े मेढ़े बहाने बनाता है। इस बार भले ही भारत के सीमा पर सड़क बनाने का बेबुनियाद बहाना उसने पकड़ा हो लेकिन इसके पीछे कोरोना से ध्यान हटाने की कोशिश और विदेशी कंपनियों के चीन से भारत जाने के डर को चीनी गतिविधियों की वजह माना जा रहा है। जाहिर तौर पर लद्दाख के बाद भारत- चीन के बीच संभावित सैन्य संघर्ष की चर्चा शुरु हो गई है लेकिन इस बीच चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इससे असहमति जताई है।

चीनी नागरिकों को भारत से बुलाने का गलत मतलब न निकालें, सीमा विवाद नहीं बढ़ाना चाहता चीन: ग्लोबल टाइम्स

चीन ने अपने नागरिकों की भारत से स्वदेश वापसी को लेकर लगातार कदम उठा रहा है और इन अटकलों के बीच कुछ ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ड्रैगन सैन्य संघर्ष की हिमाकत की तैयारी कर रहा है। इन्हीं अटकलों को निराधार बताते हुए चीनी प्रमुख समाचार वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख लिखा है।

End of Feed