सॉफ्ट पंजाबी गाने सुनने वालों के लिए एक नया गाना रिलीज हुआ है। गायक प्रीतिंदर के इस गाने में प्यार भरी नाराजगी है। इसके लिरिक्स बब्बू ने लिख हैं और म्यूजि मिक्स सिंह का है। वीडियो में टिकटॉक स्टार मिस्टर फैजू के साथ अंकिता शर्मा की जोड़ी नजर आ रही है। गुरिंदर बावा द्वारा निर्देशित वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की लड़के को कह रही है कि उसका इरादा शादी का नहीं लगता है। गाने के बोल और धुन, दोनों ही खूबसूरत हैं।