'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आप जिंदा हैं', वायरल वीडियो में बोले बिहार के मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 12:04 PM IST

PM Narendra Modi: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री कथित तौर पर ये कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘ आज अगर आप सभी जिंदा हैं, तो नरेंद्र मोदी की वजह से।’’

google

PM Narendra Modi: बिहार सरकार में मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राम सूरत राय कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री कथित तौर पर ये कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘ आज अगर आप सभी जिंदा हैं, तो नरेंद्र मोदी की वजह से।’’

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आप जिंदा हैं', वायरल वीडियो में बोले बिहार के मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आप जिंदा हैं- राम सूरत राय

वीडियो संभवत: पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर जिले में बनाया गया, जहां से वह ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ विकास का काम हो रहा है। लोगों की और आकांक्षाएं हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। सरकार एक व्यवस्था के तहत चलती है। जानमाल और आपदा की व्यवस्था करने के बाद जो राशि बचती है, उससे विकास कार्य किया जाता है। 

End of Feed