West Bengal: राज्यपाल और ममता के बीच बढ़ी तकरार, गवर्नर बोले- शासन अपने हाथ में लेने पर करना होगा विचार

  • Updated Sep 28, 2020, 06:37 PM IST

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तकरार बढ़ती हुई नजर आ रही है। राज्यपाल ने कहा है कि सरकार उन्हें अनुच्छेद 154 देखने पर मजबूर न करें।

West Bengal: राज्यपाल और ममता के बीच बढ़ी तकरार, गवर्नर बोले- शासन अपने हाथ में लेने पर करना होगा विचार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच पिछले काफी समय से तकरार चल रही है जो अब और बढ़ती हुई नजर आ रही है। सोमवार को यह तकरार और बढ़  गई जब राज्यपाल ने सरकार को सीधे- सीधे चेतावनी देते हुए कहा, 'मुझे पिछले काफी समय से नजरअंदाज किया जा रहा है और अगर ऐसा ही रहा तो फिर मुझे मजबूरन संविधान के उस अनुच्छेद 154 का इस्तेमाल करना पड़ेगा जो कहता है कि राज्य की शक्तियां राज्यपाल में निहित होंगी।'

West Bengal: राज्यपाल और ममता के बीच बढ़ी तकरार, गवर्नर बोले- शासन अपने हाथ में लेने पर करना होगा विचार

आपको बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 154 में उल्लेख है कि राज्य के कार्यकारी अधिकार राज्यपाल में निहित होंगे और वह प्रत्यक्ष रूप से या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से उन अधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

राज्य में माउवोदी विद्रोह पनप रहा है

End of Feed