दिग्विजय ने कहा- ...तो खो देंगे कश्मीर, रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी से पूछा सवाल

  • Updated Aug 12, 2019, 07:51 PM IST

जम्मू-कश्मीर पर दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या यह उनकी पार्टी की भी लाइन है।

दिग्विजय ने कहा- ...तो खो देंगे कश्मीर, रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी से पूछा सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर बयान दिया कि सरकार ने अपने हाथों को आग में जला दिया है। मैं मोदी जी, अमित शाह जी और अजीत डोभाल जी से सावधान रहने की अपील करता हूं अन्यथा हम कश्मीर खो देंगे। इस पर अब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'अगर वो अपना चेहरा पाकिस्तान में देखना चाहते हैं तो हमें कुछ नहीं कहना है।'

दिग्विजय ने कहा- ...तो खो देंगे कश्मीर, रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी से पूछा सवाल

रविशंकर प्रसाद ने इस बयान पर कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा, 'जितना अधिक वह (दिग्विजय सिंह) बोलते हैं भाजपा का वोट शेयर उतना बढ़ता है और कांग्रेस का घटता है। मैं सोनिया जी से पूछना चाहता हूं कि अब वह फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बन गई हैं, अगर दिग्विजय सिंह बोल रहे हैं या यह उनकी पार्टी की भी लाइन है।'

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा था, 'अंतरराष्ट्रीय मीडिया को देखें कश्मीर में क्या हो रहा है। उन्होंने (सरकार) धारा 370 को खत्म करके आग में हाथ जलाए हैं, कश्मीर को बचाना हमारा प्राथमिक फोकस है। मैं मोदी जी, अमित शाह जी और अजीत डोभाल जी से अपील करता हूं कि जी सोच समझकर काम करें अन्यथा कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा।' 

End of Feed