Rashtrapati Chunav 2022: अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें, यशवंत सिन्हा ने की अपील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 04:47 PM IST

Rashtrapati Chunav 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि वोट डालने जा रहे सभी सदस्यों से मेरी अपील है कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें।

google

Rashtrapati Chunav 2022 : राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होने वाले हैं। चुनाव में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला होगा। चुनाव से एक दिन पहले यशवंत सिन्हा ने रविवार को पत्र जारी कर कहा कि कल राष्ट्रपति चुनाव से पहले वोट डालने जा रहे सभी सदस्यों से मेरी अपील है कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें। उनका कहना है कि इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील करता हूं।

Rashtrapati Chunav 2022: अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें, यशवंत सिन्हा ने की अपील

इससे पहले यशंवत सिन्हा ने शनिवार को रांची में कहा कि भारत में लोकतंत्र बर्बाद हो गया है क्योंकि देश में सरकार का विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को पहचान का सवाल नहीं बनाया जाना चाहिए बल्कि यह विचारधारा की लड़ाई है। सिन्हा ने राष्ट्रपति निर्वाचन मंडल से मतदान के समय अतंर आत्मा की आवाज सुनने का आह्वान किया। 

End of Feed