Punjab: पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, लगातार हो रहे हैं साइबर अटैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 11:37 AM IST

पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है जिसे रिस्टोर कराने के प्रयास जारी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम कार्यालय का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।

google

Congress Twitter Hacked: पंजाब कांग्रेस का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। इस अकाउंट पर अलग तरह के ट्वीट किए गए हैं। कांग्रेस जल्द से जल्द इसे रिस्टोर कराने की कोशिश कर रही है। इस अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा गया, 'Beanz आधिकारिक संग्रह के प्रकटीकरण के उत्सव के तहत हमने अगले 24 घंटों के लिए कम्युनिटी के सभी सक्रिय NFT व्यापारियों के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है!'

Punjab: पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, लगातार हो रहे हैं साइबर अटैक

यूपी सरकार का अकाउंट भी हुआ था हैक

यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह से ट्वीटर अकाउंट हैक हुआ हो, इससे पहले शनिवार रात को उत्तर प्रदेश सीएमओ का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया। बाद में उसे तुरंत बहाल कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed