- जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, 6 लोग हुए घायल
- आतंकियों ने बारामूला जिले के सोपोर स्थित मुख्य बस अड्डे पर फेंका ग्रेनेड
- सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में की नाकेबंदी, आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार पिर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की है। सोमवार को आतंकियों बारामूला जिले के सोपोर में ग्रेनेड से हमला किया जिसमें 6 लोगों को के घायल होने की खबर है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और आतंकियों की तलाश जारी है। यह हमला सोपोर के बस स्टैंड के नजदीक किया गया। फिलहाल खबर के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
आपको बता दें कि शनिवार को ही आतंकियों ने एक कायराना हरकत को अंजाम देते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। इस हमले के बाद आतंकी फरार हो गए थे। आतंकियों के इस हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने इस तरह की हरकत की हो। आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान के भेजे आतंकी बौखलाएं हुए हैं और लगातार आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने तीन ट्रक ड्राइवरों की हत्या भी कर दी थी।