फारूक अब्दुल्ला का बड़ा और विवादित बयान- उम्मीद है चीन के समर्थन से अनुच्छेद 370 की बहाली होगी

  • Updated Oct 11, 2020, 04:33 PM IST

Farooq Abdullah: फारूक अब्दुल्ला ने बेहद बड़ा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की फिर से बहाली होगी।

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा और विवादित बयान- उम्मीद है चीन के समर्थन से अनुच्छेद 370 की बहाली होगी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी आक्रामकता के लिए भारत सरकार के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया है। 'इंडिया टुडे टीवी' से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चीन ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने के फैसले को कभी स्वीकार नहीं किया। अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि इसे चीन के समर्थन से बहाल किया जाएगा।'

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा और विवादित बयान- उम्मीद है चीन के समर्थन से अनुच्छेद 370 की बहाली होगी

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'वे (चीन) लद्दाख में एलएसी पर जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके पीछे अनुच्छेद 370 को निरस्त करना है। उन्होंने इस फैसले को कभी स्वीकार नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि उनके समर्थन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि मैंने कभी चीनी राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया, पीएम मोदी ने न केवल उन्हें आमंत्रित किया, बल्कि उनके साथ झूला सवारी भी की। वे उन्हें चेन्नई ले गए और उनके साथ भोजन किया। जम्मू और कश्मीर पर केंद्र के फैसले पर बोलते हुए फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जो किया वह अस्वीकार्य था। नेशनल कॉन्फेंस के नेता ने कहा कि उन्हें संसद में जम्मू-कश्मीर की समस्याओं पर बोलने की भी अनुमति नहीं दी गई।

End of Feed