गुपकार अलायंस पर अमित शाह का तीखा वार, बोले-देश के मूड समझे यह 'गैंग', नहीं तो लोग उसे 'डुबा' देंगे  

  • Updated Nov 17, 2020, 02:00 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और आगे भी आतंरिक हिस्सा रहेगा। इस गठबंधन को देश की जनता स्वीकार करने नहीं जा रही है।

गुपकार अलायंस पर अमित शाह का तीखा वार, बोले-देश के मूड समझे यह 'गैंग', नहीं तो लोग उसे 'डुबा' देंगे  

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह ने अमित शाह मंगलवार को गुपकार अलायंस पर तीखा हमला बोला। गुपकार अलायंस को 'अपवित्र गठबंधन' करार देते हुए शाह ने कहा कि यह गठजोड़ जम्मू-कश्मीर को आतंक एवं घोटाले के युग में ले जाना चाहता है। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और आगे भी आतंरिक हिस्सा रहेगा। इस गठबंधन को देश की जनता स्वीकार करने नहीं जा रही है। शाह ने कहा कि 'गुपकार गैंग या तो देश की भावना समझकर काम करे नहीं तो लोग उसे डुबो देंगे।' उन्होंने कहा कि यह 'गैंग' अनुच्छेद 370 के जरिए दलितों, महिलाओं एवं आदिवासियों को मिले अधिकारों को छीनना चाहता है और यही कारण है कि लोग इस गठबंधन को हर जगह खारिज कर रहे हैं। गृह मंत्री अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया एवं राहुल गांधा से सवाल पूछे हैं।

गुपकार अलायंस पर अमित शाह का तीखा वार, बोले-देश के मूड समझे यह 'गैंग', नहीं तो लोग उसे 'डुबा' देंगे  

गृह मंत्री ने गुपकार अलायंस पर हमला बोला
शाह ने लगातार कई ट्वीट कर गुपकार अलायंस पर हमला बोला है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और 'गुपकार गैंग' जम्मू-कश्मीर को आतंक और घोटाले के युग में ले जाना चाहता है। हमने अनुच्छेद 370 हटाकर दलित, महिलाओं और आदिवासियों को जो अधिकार दिए हैं, वे उन अधिकारों को छीनना चाहते हैं। इसी रवैये के कारण लोग उन्हें हर जगह खारिज कर रहे हैं। 

End of Feed