यूपी में BJP को एक और झटका, अब शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 11:39 AM IST

Mukesh Verma resigns : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका लगा है। शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले दो दिनों में भाजपा से 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। 

google

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका लगा है। शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को तवज्जों नहीं दी गई। सरकार में किसानों, बेरोजगारों एवं छोटे कारोबारियों की उपेक्षा की गई है। वर्मा ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं। मुकेश वर्मा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। पिछले दो दिनों में भाजपा से 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। 

यूपी में BJP को एक और झटका, अब शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा

मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद भाजपा छोड़ने वाले नेताओं का सिलसिला तेज हो गया है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार रात इस्तीफा दे दिया। ऐसा नहीं है कि इस्तीफे केवल भाजपा में हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा से भी नेता पार्टी छोड़ दूसरे दलों में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं।

End of Feed