UP Board Result 2022: इसी हफ्ते घोषित हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट? बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 05:33 AM IST

UP Board 10th and 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों के साथ 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक करते हुए रिजल्ट में देरी होने पर चिंता व्यक्त की।

google

UPMSP UP Board Result 2022 Date: यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों/परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए। प्रदेश सरकार ने परीक्षा को शुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया। पहली बार बोर्ड परीक्षा बिना रिएग्जामिनेशन के पूर्ण हुई है।

UP Board Result 2022: इसी हफ्ते घोषित हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट? बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश
Photo Credit: PTI

यूपी बोर्ड की सत्र 2021-22 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में सम्पन्न हुई थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर रिजल्ट तैयार कर लिया है।

End of Feed