लाइव टीवी

Greater Noida : छेड़खानी करने से रोकने की कोशिश की तो कर दिया आग के हवाले

Updated Sep 14, 2019 | 15:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा में तीन लोगों ने मिलकर कथित तौर पर एक व्यक्ति को आग के हवाले करने की कोशिश की। वजह सिर्फ ये थी उस व्यक्ति ने उन तीनों को एक युवती के साथ छेड़खानी करने से रोकने की कोशिश की थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
ग्रेटर नोएडा पुलिस

नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से अपराध जगत की एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के फलेडा गांव में तीन लोगों ने मिलकर एक शख्स को आग के हवाले करने की कोशिश की। दरअसल उन तीनों ने किसी युवती के छेड़खानी करने कोशिश की थी और पीड़ित व्यक्ति उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा था उसी बात से गुस्साए हुए उन तीनों आरोपियों ने उसे आग के हवाले कर दिया। 

बताया जाता है कि उन लोगों ने छेड़खानी की घटना के कुछ दिनों के बाद उससे बदला लेने का फैसला किया था। पुलिस के मुताबिक उन तीनों ने पीड़ित के घर को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। उस समय वह अपने घर के अंदर ही सो रहा था। एसपी रणविजय सिंह ने बताया कि जब घर पर आग लगाई गई तब पीड़ित घर पर ही सो रहा था।

जांच के दौरान पाया गया कि उस व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले उन तीनों आरोपियों को एक युवती के साथ छेड़खानी करने से रोकने की कोशिश की थी। 

आग लगने के बाद पीड़ित अपने घर से बाहर निकल गया और पुलिस को जाकर सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।