मथुरा रेलवे स्टेशन से 'चोरी हुआ बच्चा', फिरोजाबाद की  BJP पार्षद के घर मिला, जानें क्या है मामला-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 07:01 PM IST

बच्चा चोर गिरोह से मथुरा से चोरी हुए एक बच्चे को 'खरीदने' के आरोप में BJP पार्षद और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है ,मामला फिरोजाबाद का है।

google

मथुरा में संचालित बच्चा चोर गिरोह से एक बच्चा खरीदने के लिए 1.80 लाख रुपये देने के आरोप में फिरोजाबाद की एक भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस ने चौंकाने वाले रैकेट का खुलासा तब किया जब मथुरा के एक दंपति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बच्चे को मथुरा रेलवे स्टेशन से किसी ने चुरा लिया है, जब वे 24 अगस्त की तड़के सो रहे थे।

मथुरा रेलवे स्टेशन से 'चोरी हुआ बच्चा', फिरोजाबाद की  BJP पार्षद के घर मिला, जानें क्या है मामला-Video

पुलिस ने बाद में हाथरस से बच्चे को चुराने वाले आरोपी को ट्रेस कर लिया। बाद की जांच में पुलिस ने एक अस्पताल के मालिक, कई नर्सों और गिरोह के अन्य सदस्यों से जुड़े एक संगठित रैकेट का खुलासा किया, जिन्होंने बच्चों को उठा लिया और उन्हें पैसे कमाने के लिए निःसंतान जोड़ों को बेच दिया।

संडे देर रात देर मथुरा एसओजी और पुलिस टीम ने छापा मारकर बच्चे को बरामद कर लिया। इसके बाद पार्षद और उसके पति को पुलिस टीम साथ ले गई पार्षद और उनके पति को लेकर तमाम बातें सामने आ रही हैं।

End of Feed