Tax collection: चालू वित्‍त वर्ष में लक्ष्य से अधिक रहेगा कर संग्रह, राजस्‍व सचिव ने दी अहम जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2021, 02:06 PM IST

Tax collection in India: चालू वित्त वर्ष में कर संग्रह 22.2 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया है, जो बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 9.5 फीसदी अधिक है। इसमें प्रत्यक्ष कर का हिस्सा 11 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

google

नई दिल्‍ली : सरकार चालू वित्त वर्ष 2021-22 में कर संग्रहण के लक्ष्य को पार कर जाएगी। राजस्व सचिव तरुण बजाज ने यह उम्मीद जताई है। चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर तक सरकार का प्रत्यक्ष कर संग्रह छह लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं वित्त वर्ष के दौरान प्रतिमाह औसत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये है।

Tax collection: चालू वित्‍त वर्ष में लक्ष्य से अधिक रहेगा कर संग्रह, राजस्‍व सचिव ने दी अहम जानकारी

बजाज ने एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार का कर संग्रहण चालू वित्त वर्ष के लिए बजट अनुमान से अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती तथा खाद्य तेल पर सीमा शुल्क में कमी से सरकारी खजाने पर चालू वित्त वर्ष में करीब 80,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। बजाज ने कहा कि राजस्व विभाग दिसंबर के अग्रिम कर के आंकड़े सामने आने के बाद बजट अनुमान की तुलना में कर संग्रह की गणना शुरू करेगा।

उन्होंने कहा, 'रिफंड के बाद भी अक्टूबर तक हमारा कर संग्रह करीब छह लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह अच्छा दिख रहा है। उम्मीद है कि हम बजट अनुमान को पार कर लेंगे।' बजाज ने कहा, 'हालांकि, हमने पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल पर अप्रत्यक्ष करों में काफी राहत दी है। यह लाभ करीब 75,000 से 80,000 करोड़ रुपये का है। इसके बावजूद मुझे उम्मीद है कि हम प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर दोनों में बजट अनुमान को पार करेंगे।'

End of Feed