Agriculture Equipment Subsidy: पंजाब में फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए लोन देंगे राज्य सहकारी बैंक

Agriculture Equipment Subsidy: किसान अब फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें खरीदने के लिए राज्य सहकारी बैंकों से ऋण ले सकते हैं। इसका उद्देश्य किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए मशीनरी खरीदने को ग्रामीण ऋण आसानी से उपलब्ध कराना है ताकि धान की पराली जलाने पर रोक लगाई जा सके।

Agriculture Equipment Subsidy: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि किसान अब फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें खरीदने के लिए राज्य सहकारी बैंकों से ऋण ले सकते हैं। मान ने कहा कि राज्यभर के सहकारी बैंकों ने फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना शुरू की है।

Punjab Agriculture Equipment Subsidy Scheme

कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी (तस्वीर-Canva)

इसका क्या है उद्देश्य

उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए मशीनरी खरीदने को ग्रामीण ऋण आसानी से उपलब्ध कराना है ताकि धान की पराली जलाने पर रोक लगाई जा सके। मान ने कहा कि यह योजना चंडीगढ़ और जिला सहकारी बैंकों की 802 शाखाओं में शुरू की गई है। उन्होंने किसानों से इस योजना का लाभ उठाने को कहा।

End of Feed