PM Kisan 19th Kist Date: उम्मीद है सभी लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त मिल गई होगी। अब वे पीएम किसान स्कीम की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसकी तारीख भी जल्द जारी होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19वीं किस्त की राशि फरवरी 2025 में जारी होने वाली है। पीएम किसान की 18वीं किस्त पिछले महीने 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी, जिसमें कुल 9.4 करोड़ किसानों को उनके बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। 17वीं किस्त पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में जारी की थी। पीएम ने 18 जून 2024 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपने दौरे के दौरान 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। 16वीं किस्त मोदी ने इस साल फरवरी में जारी की थी। इससे साफ पता चलता है कि 19वीं किस्त फरवरी में जारी की जाएगी।
पीएम किसान अगली किस्त की तारीख का ऐलान जल्द होगा। (तस्वीर-Canva)
पीएम किसान (PM Kisan) स्कीम की e-KYC कैसे करें?
पीएम किसान (PM Kisan) स्कीम की किस्तें प्राप्त करने के लिए किसानों को अपना e-KYC पूरा करना होगा। पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पीएम किसान रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। OTP-आधारित e-KYC पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है, या बायोमेट्रिक-आधारित e-KYC के लिए निकटतम CSC केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।
PM Kisan: लाभार्थी स्टेटस कैसे जांचें?
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाएं।
- अब, पेज के दाईं ओर ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें, और ‘Get Data’ विकल्प चुनें।
- आपकी लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगी।
PM Kisan: लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं
- ‘Beneficiary list’ टैब पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन से डिटेल चुनें जैसे कि राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- ‘Get report’ टैब पर क्लिक करें
- इसके बाद, लाभार्थी लिसेट प्रदर्शित होगी।
- आप हेल्पलाइन नंबरों पर भी कॉल कर सकते हैं - 155261 और 011-24300606
PMantri Kisan Samman Nidhi के लिए आवेदन कैसे करें
- स्टेप 1: pmkisan.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें और आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।
- स्टेप 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें और ‘Yes’ पर क्लिक करें
- स्टेप 4: पीएम-किसान आवेदन पत्र 2024 में पूछी गई जानकारी भरें, इसे सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
पीएम किसान (PM Kisan) योजना क्या है?
पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) के तहत पात्र किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना 6,000 रुपये होते हैं। यह पैसा हर साल तीन किस्तों में दिया जाता है। अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में किस्तें दी जाती हैं। यह राशि डायरेक्ट लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस स्कीम की घोषणा अंतरिम बजट 2019 में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लॉन्च किया। यह अब दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम बन गई है।
