Paddy procurement in UP: धान खरीद के लिए 4000 क्रय केंद्र स्थापित, पश्चिमी यूपी में मंगलवार से खरीद

Paddy procurement: धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,300 रुपये और धान ग्रेड 'ए' का 2,320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य खरीद एजेंसियों के कुल 4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

Paddy procurement in UP: एक अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में अलग-अलग तिथियों में खरीद होगी। हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में एक अक्टूबर तथा लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ एक नवंबर को खरीद होगी।

Paddy Procurement  On MSP

यूपी में धान की सरकारी खरीद (तस्वीर-Canva)

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,300 रुपये और धान ग्रेड 'ए' का 2,320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य खरीद एजेंसियों के कुल 4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

End of Feed