किसानों के लिए अच्छी खबर...कल से होगी गेहूं की खरीद; MSP रेट पर पर बेचें अनाज

Wheat Crop MSP Rate 2026 : एमपी में 15 अप्रैल से एमएसपी दर पर किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद 2,625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपए और राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला 40 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस शामिल है।

मध्य प्रदेश के शेष मंडलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से शुरू होगी। राज्य सरकार खरीद केंद्रों पर सुचारू संचालन और किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर रही है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम मंडलों में 9 अप्रैल को शुरू हुई खरीद प्रक्रिया अब जबलपुर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर-चंबल और सागर मंडलों तक विस्तारित की जाएगी, जिससे पूरा राज्य खरीद नेटवर्क के अंतर्गत आ जाएगा।

MP Wheat procurement

एमपी में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद (फोटो-Istock)

राज्य के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार ने चालू खरीद सत्र के दौरान किसानों को सहयोग देने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। राजपूत ने मंगलवार को बताया कि अब तक 28,199 किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,252,470 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है और 10.23 करोड़ रुपए की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जा चुकी है।

End of Feed