'कृषि सखी' क्या है? जिससे महिला किसानों का होगा कल्याण

Krishi Sakhi: सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) ने महिला किसानों को सशक्त बनाने और कृषि में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘कृषि सखी’ पहल शुरू की है। आइए विस्तार से जानते हैं ये क्या है।

Krishi Sakhi : सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) ने महिला किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कृषि सखी’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल का मकसद न केवल महिला किसानों को पहचान दिलाना है, बल्कि उन्हें कृषि और फसल बीमा से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है।

Krishi Sakhi initiative, women farmers empowerment, Agriculture Insurance Company of India

कृषि सखी: महिला किसानों को सशक्त बनाने की नई पहल (तस्वीर-istock)

क्या है ‘कृषि सखी’ पहल?

‘कृषि सखी’ एक विशेष अभियान है, जिसके तहत महिला किसानों को जागरूक, प्रशिक्षित और सशक्त बनाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को खेती से जुड़े आधुनिक तरीकों, फसल बीमा योजनाओं और जोखिम प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कंपनी का मानना है कि अगर महिलाओं को सही जानकारी और संसाधन मिलें, तो वे कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

End of Feed