Kisan Ki Khabren: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2.49 लाख हेक्टेयर फसलें तबाह, सरकार ने दिया ये भरोसा

Kisan Ki Khabren: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर रबी फसलें प्रभावित हुई हैं, जिसमें गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सरकार सर्वे कर रही है।

Kisan Ki Khabren: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बताया है कि देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अब तक करीब 2.49 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आयोजित ‘उन्नत कृषि मेले’ से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं और किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Kisan Ki Khabren, Shivraj Singh Chouhan, rabi crops, wheat crop damage, crop damage

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (तस्वीर-X)

तीन विभाग कर रहे हैं नुकसान का आकलन

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लिया है। नुकसान का सही आंकलन करने के लिए तीन अलग-अलग विभागों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी राज्य सरकारों को भी तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद किसानों को राहत देने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed