गेहूं-धान खरीदने वाले आढ़तियों और सहकारी समितियों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने बढ़ाया कमीशन

Wheat-Paddy Procurement Traders Commission: केंद्र सरकार ने गेहूं और धान की खरीद में शामिल आढ़तियों और सहकारी समितियों के कमीशन की दर बढ़ाने को मंजूरी दे दी। इस बदलाव के तहत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आढ़तियों को अधिक कमीशन मिलेगा, जबकि सहकारी समितियों के लिए भी दरें बढ़ाई गई हैं।

Wheat-Paddy Procurement Traders Commission: केंद्र सरकार ने सोमवार को गेहूं और धान की खरीद में शामिल आढ़तियों और सहकारी समितियों के कमीशन की दरों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह बदलाव 2026-27 के रबी विपणन सत्र से लागू होगा। इस निर्णय का मकसद किसानों से अनाज की खरीद प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना और आढ़तियों तथा सहकारी समितियों को सहयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।

wheat, paddy, crop procurement, traders commission, cooperative societies, FCI

केंद्र सरकार ने आढ़तियों और सहकारी समितियों के कमीशन बढ़ाया (तस्वीर-istock)

गेहूं का कमीशन बढ़ा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में आढ़तियों को गेहूं के लिए मिलने वाला कमीशन 46 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 50.75 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं राजस्थान में यह दर 41.40 रुपये से बढ़ाकर 45.67 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी। यह संशोधन विभिन्न राज्यों की सरकारों की मांग पर किया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), राज्य सरकारों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के प्रतिनिधियों वाली उप-समिति की सिफारिश पर आधारित है। इस समिति ने मौजूदा दरों की समीक्षा की और उन्हें बढ़ाने की सिफारिश की थी।

End of Feed