Cooking Oil Price Today: अधिकांश तेल और तिलहन के बढ़े दाम, मूंगफली तेल के दाम घटे, जानिए ताजा भाव

Edible Oil Price, Cooking Oil Price Today: देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में अधिकांश तेल-तिलहन (सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम मजबूत बंद हुए। विदेशी तेलों के दाम करीब 15 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। इसके अलावा उन तेलों पर 22.5 प्रतिशत की ड्यूटी (आयात शुल्क) भी लगाने के बावजूद देश में मूंगफली तेल-तिलहन के थोक दाम 5-7 रुपये लीटर घटे हैं।

Edible Oil Price, Cooking Oil Price Today: शिकागो एक्सचेंज के मजबूत होने के कारण देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को अधिकांश तेल-तिलहन (सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम मजबूत बंद हुए। दूसरी ओर सरसों तेल-तिलहन में मामूली गिरावट आने के अलावा सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर मांग से सोयाबीन तिलहन के दाम गिरावट दर्शाते बंद हुए। आवक बढ़ने और उसके मुकाबले मांग ना बढ़ने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। कल देर रात शिकॉगो एक्सचेंज मजबूत बंद हुआ था।

Edible Oil Price, Cooking Oil Price

जानिए खाने वाले तेल की कीमत क्या है (तस्वीर-Canva)

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेल-तिलहन में मामूली गिरावट रही जबकि मंहगे दाम बैठने वाले देशी डीओसी की मांग प्रभावित होने के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट आई। अगर डीओसी नहीं बिका तो सोयाबीन तेल की भी उपलब्धता कम रहेगी इसलिए सोयाबीन डीओसी के निर्यात को बढ़ाने के लिए सरकार को किसानों को सब्सिडी देने जैसे उपायों पर विचार करने की जरुरत है।

End of Feed