कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले बिल गेट्स, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Bill Gates and Shivraj Singh Chauhan: बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और कृषि एवं ग्रामीण विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

Bill Gates and Shivraj Singh Chauhan: बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स ने सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और कृषि एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद एक बयान में चौहान ने कहा कि बिल फाउंडेशन पहले से ही कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से भारत सरकार के साथ काम कर रहा है और आज फिर हमने चर्चा की कि हम किन क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं।

Bill Gates and Shivraj Singh Chauhan

शिवराज से मिले बिल गेट्स

चौहान ने गेट्स से कहा कि भारत का ध्यान भविष्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जलवायु प्रतिरोधी और जैव-फोर्टिफाइड किस्मों के विकास पर है। मंत्री ने कहा कि गेट्स फाउंडेशन आईसीएआर के साथ काम कर रहा है, इस क्षेत्र में और अधिक तकनीकी सहयोग की गुंजाइश है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने 2,900 से अधिक फसल किस्में विकसित की हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत प्रतिकूल जलवायु सहिष्णु हैं और 179 जैव-फोर्टिफाइड हैं। बिल गेट्स ने कहा कि भारत में किए जा रहे कृषि अनुसंधान उत्कृष्ट हैं, जिसका लाभ दुनिया के बाकी देशों को भी मिल सकता है।

End of Feed