ड्रैगन फ्रूट क्या है? खेती के लिए बिहार सरकार दे रही है प्रति हेक्टेयर 2.70 लाख रुपये सब्सिडी, जानें कैसे लें लाभ

Dragon Fruit Farming Scheme: बिहार सरकार की ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 2.70 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। योजना का उद्देश्य आय बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और आधुनिक बागवानी को प्रोत्साहित करना है।

Dragon Fruit Farming Scheme : बिहार में कृषि को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार नई योजनाएं चला रही है। इसी दिशा में किसानों के बीच ड्रैगन फ्रूट की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए "ड्रैगन फ्रूट विकास योजना" शुरू की गई है। यह योजना किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। सरकार का मानना है कि ड्रैगन फ्रूट की खेती (Bihar Dragon Fruit Farming) किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Dragon Fruit Farming Scheme, Bihar Dragon Fruit Farming, Bihar Horticulture Department, Commercial Farming, Farmer Subsidy

बिहार में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा भारी अनुदान (तस्वीर-istock)

किसानों को कितनी मिलेगी सब्सिडी

ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के तहत किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना में पहले वर्ष प्रति हेक्टेयर 1.62 लाख रुपये और दूसरे वर्ष 1.08 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस तरह किसानों को कुल 2.70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक की सहायता मिलेगी। यह अनुदान खेती की लागत को कम करने और किसानों को नई फसल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

End of Feed