दुनिया

गाजा युद्ध के 2 साल : क्या होगा सीजफायर? मिस्र में इजरायल-हमास के बीच अहम वार्ता जारी

इजरायल और हमास के अधिकारी सोमवार को मिस्र के एक रिसॉर्ट में बैठक कर रहे हैं, ताकि गाजा में संभावित युद्ध विराम पर सहमति बन सके। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि अप्रत्यक्ष वार्ता लाल सागर के शर्म अल शेख रिसॉर्ट में होगी, जहां शीर्ष वार्ताकार रॉन डेरमर के नेतृत्व में इजरायली प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पहुंचने वाला है।

Image

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर किया था हमला। तस्वीर-AP

Photo : AP

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के अधिकारियों ने गाजा में जारी विनाशकारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका द्वारा तैयार की गई शांति योजना पर सोमवार को मिस्र के एक रिजॉर्ट में अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले सप्ताह पेश इस योजना को लेकर कई अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, जिनमें चरमपंथी समूह का निरस्त्रीकरण और गाजा में भविष्य में शासन किसका होगा आदि शामिल है।

वार्ता में शामिल हो सकते हैं ट्रंप के दामाद

मिस्र के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर लाल सागर के किनारे शर्म अल-शेख रिजॉर्ट में वार्ता शुरू हुई। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। इज़राइली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शीर्ष वार्ताकार रॉन डर्मर कर रहे हैं, जबकि हमास प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खलील अल-हय्या कर रहा है। मिस्र के सरकारी अल-अहराम की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के भी वार्ता में शामिल होने की उम्मीद है।

रिसॉर्ट में हो रही बैठक

इजरायल और हमास के अधिकारी सोमवार को मिस्र के एक रिसॉर्ट में बैठक कर रहे हैं, ताकि गाजा में संभावित युद्ध विराम पर सहमति बन सके। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि अप्रत्यक्ष वार्ता लाल सागर के शर्म अल शेख रिसॉर्ट में होगी, जहां शीर्ष वार्ताकार रॉन डेरमर के नेतृत्व में इजरायली प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पहुंचने वाला है।

हमास का प्रतिनिधिमंडल रविवार को मिस्र पहुंचा

चरमपंथी समूह ने एक बयान में कहा कि खलील अल-हय्या के नेतृत्व में हमास का प्रतिनिधिमंडल रविवार को मिस्र पहुंचा। इसमें कहा गया है कि वार्ता युद्ध विराम के प्रथम चरण पर केन्द्रित रहेगी, जिसमें इजरायली सेना की आंशिक वापसी तथा इजरायली हिरासत में मौजूद फलस्तीनी कैदियों के बदले में, गाजा में चरमपंथियों द्वारा बंधक बनाये गए लोगों की रिहाई शामिल है। मिस्र के सरकारी समाचार पत्र अल-अहरम की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के भी वार्ता में शामिल होने की उम्मीद है।

अब तक 67 हजार से अधिक मौत-गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय

क्षेत्र में शांति के लिए यह नवीनतम प्रयास हमास द्वारा अमेरिकी शांति योजना की कुछ शर्तों को स्वीकार करने के बाद हो रहा है, जिसका ट्रंप ने स्वागत किया है। इजरायल ने कहा है कि वह अमेरिका के इस नये प्रयास का समर्थन करता है। इस योजना के तहत, हमास शेष 48 बंधकों को तीन दिनों के भीतर सौंप देगा, जिनमें से लगभग 20 के जीवित होने की संभावना है। साथ ही, हमास सत्ता छोड़ देगा और निरस्त्रीकरण करेगा। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युद्ध में जान गंवाने वाले फलस्तीनियों की संख्या रविवार तक 67,139 तक पहुंच गई, तथा लगभग 1,70,000 लोग घायल हुए।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article