LIVE

Iran, US War News Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास थाई कार्गो जहाज पर हमला, 23 क्रू मेंबर्स को किया गया रेस्क्यू

ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुए 11 दिन हो गए हैं लेकिन जंग थमती नहीं दिख रही है। इस युद्ध ने पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व के देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। ईंधन एवं प्राकृतिक गैस की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो गई है। इससे भारत में खासतौर से एलपीजी की किल्लत होने लगी है। इस बीच, इजरायल ने ईरान एवं लेबनान पर मिसाइलों से हमले किए हैं। IDF का कहना है कि उसने बेरूत में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने भी कहा है कि उसने इजरायल और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। यूएस के सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसने ईरान द्वारा समुद्र में बिछाए गए 16 माइंस लेन्स को खत्म कर दिया।

आलोक कुमार रावUpdated Mar 12, 2026, 12:01 IST
US-Israel war against Iran Live Updates

Iran, US War News Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास थाई कार्गो जहाज पर हमला, 23 क्रू मेंबर्स को किया गया रेस्क्यू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल क्षेत्र में माइंस बिछाने को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान पुलिस ने कहा है कि सरकार के खिलाफ यदि कोई विरोध प्रदर्शन में शामिल होता है तो उसके साथ भी दुश्मन जैसा व्यवहार किया जाएगा। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को संबोधित करते हुए उनसे खामनेई की रीजीम को हटाने की अपील की है। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि हवाई खतरों को उसका एयर डिफेंस सिस्टम निष्क्रिय कर रहा है। ईरान में हमलों के बाद अफरा-तफरी भी मची है। लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनका जीवन खत्म हो रहा है। शरण लेने के लिए बहुत सारे लोगों को तुर्किये की तरफ बढ़ते देखा गया है।

-मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज
-दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरे दो ड्रोन, एक भारतीय सहित चार लोग घायल
-ईरान का कहना है कि उसके देश में हुए हमलों में करीब 8000 घरों को नुकसान पहुंचा है
-ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है
-ईरान के तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट के पास धमाके
-UAE तट के पास कंटेनर जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला
-पेंटागन ने कहा-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं
-पिछले कुछ घंटों में ईरान ने मध्य पूर्व में इज़राइल और अमेरिका के ठिकानों पर हमलों की एक नई लहर शुरू की है।
-सऊदी अरब ने कहा है कि उसने अपनी तरफ दागी गईं 6 मिसाइलें और 2 ड्रोन हमलो को रोका है
-कतर में भारतीय दूतावास ने बताया कि करीब 1,000 भारतीय यात्री भारत लौट आए
-UN में ईरान के एंबेसडर ने का दावा है कि उनके देश में 10 हजार सिविलियन जगहों पर हमलों हुआ



MAR 11, 2026 17:26 IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास थाई कार्गो जहाज पर हमला, 23 क्रू मेंबर्स को किया गया रेस्क्यू

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच थाईलैंड के झंडे वाले एक कार्गो जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास निशाना बनाया गया। इस हमले में जहाज को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि जहाज में मौजूद 23 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल गए।
MAR 11, 2026 16:41 IST

गैस-तेल किल्लत को लेकर यूपी के अलग अलग शहरों में निरक्षण-छापेमारी शुरू

मिडिल ईस्ट में सैन्य संघर्ष के बीच गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर योगी सरकार ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिया है। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि अधिकारी फील्ड पर उतरे। नोएडा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत सभी जिलों में जिला प्रशासन व पुलिस को फील्ड पर उतरकर गैस एजेंसी के निरीक्षण का आदेश दिया है। पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और गैस की दुकानों पर प्रशासन को निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
MAR 11, 2026 14:52 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर बुधवार को उस समय अटकलें तेज हो गईं जब ईरान के राष्ट्रपति के बेटे ने उनके ’’घायल होने’’ संबंधी समाचार सुनने की बात कही। मोजतबा (56) इजराइल और अमेरिका के हमलों में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। ईरान में मोजतबा लंबे समय से एक रहस्यमय शख्सियत रहे हैं। उनके पिता एवं पत्नी की 28 फरवरी को इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई थी और उसी हमले के बाद युद्ध शुरू हुआ। इसके बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और सोमवार को सर्वोच्च नेता बनने के बाद से उन्होंने कोई बयान भी नहीं दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बेटे यूसुफ पेजेश्कियन ने टेलीग्राम ऐप पर रात में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा , 'मैंने मोजतबा के घायल होने की खबरें सुनीं। मैंने उनके संपर्क में रहे मित्रों से इसके बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि ’अल्लाह का शुक्र है, वह स्वस्थ हैं और कोई समस्या नहीं है’।’
MAR 11, 2026 12:47 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: ईरान में अब तक 8 हजार घरों पर हमला

ईरान का कहना है कि उसके देश में हुए हमलों में करीब 8000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के मुताबिक देश में करीब 9600 सिविलियन इलाकों को निशाना बनाया गया। इनमें घरों के अलावा बाजार, अस्पताल, मेडिसिन सेंटर्स और स्कूल भी शामिल हैं। इस बीच ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल हमले किए हैं। ईरान के मुताबिक हाइफा, यरुशलम और तेल अवीव को निशाना बनाया गया।
MAR 11, 2026 11:45 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: उत्तर कोरिया ने किया क्रूज मिसाइल का टेस्ट

ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने अपनी ताकत दिखाई है। उसने अपने नए युद्धपोत से समुद्र से सतह पर मार करने वाली अपनी नई क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया का एक सप्ताह में यह दूसरा मिसाइल परीक्षण है। यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब ईरान युद्ध के चलत मध्य पूर्व एवं पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ा हुआ है। रिपोर्ट यह भी है कि दक्षिण कोरिया में तैनात अपने एयर डिफेंस उपकरणों एवं हथियारों को अमेरिका वहां से निकालकर मध्य पूर्व की तरफ ले जा रहा है।
MAR 11, 2026 10:32 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: यूएई तट के पास कंटेनर जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई कर रहा है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने कहा कि एक कंटेनर जहाज के कप्तान ने रिपोर्ट दी है कि जहाज को एक संदिग्ध लेकिन अज्ञात प्रोजेक्टाइल से नुकसान पहुंचा है। एजेंसी ने बताया कि नुकसान की वास्तविक मात्रा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन जहाज़ के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
MAR 11, 2026 10:32 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: ईरान के तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट के पास धमाके

ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट के पास रात में कई बड़े धमाके होने की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एयरपोर्ट के नजदीक लगातार विस्फोट होते और आसमान में धुआं उठता दिखाई दे रहा है। अल जजीरा द्वारा सत्यापित इस वीडियो में एयरपोर्ट के आसपास बार-बार धमाके होते हुए दिख रहे हैं।
MAR 11, 2026 09:37 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं: पेंटागन


ईरान के साथ 10 दिनों के संघर्ष में लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। अमेरिकी सैन्य मुख्यालय 'पेंटागन’ ने यह जानकारी दी। पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने एक ईमेल बयान में कहा, 'इनमें से अधिकांश चोटें मामूली थीं, और 108 सैन्यकर्मी पहले ही ड्यूटी पर लौट चुके हैं।' पार्नेल ने बताया कि आठ अमेरिकी सैन्यकर्मी इस समय "गंभीर रूप से घायल" हैं। यह नया आंकड़ा ईरान की ओर से किए गए जवाबी रॉकेट और ड्रोन हमलों के बाद अमेरिकी सैनिकों को लगी चोटों के व्यापक प्रभाव की पहली झलक देता है, जिसमें कुवैत और सऊदी अरब में सात सैनिकों की जान भी चली गई है।
MAR 11, 2026 08:50 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: ईरान ने हमलों की नई लहर शुरू की

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ घंटों में ईरान ने मध्य पूर्व में इजराइल और अमेरिका के ठिकानों पर हमलों की एक नई लहर शुरू की है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, यह संघर्ष शुरू होने के बाद से 'सबसे तीव्र और सबसे भारी' हमला बताया जा रहा है। इजराइल का कहना है कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों की पहचान की है, हालांकि बाद में उसने यह भी कहा कि नागरिकों के लिए शेल्टर से बाहर निकलना सुरक्षित है। सऊदी अरब ने कहा कि उसने एक तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे दो ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। बहरीन में भी सायरन बजाए गए, जहां अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट (पांचवें बेड़े) का मुख्यालय स्थित है।
MAR 11, 2026 07:05 IST

इजराइल का दावा-क्लस्टर बम से हमले कर रहा ईरान

इजराइल ने ईरान पर क्लस्टर बम से हमले करने का आरोप लगाया है। इजराइल के मुताबिक ईरान अपने 10 दिन के युद्ध के दौरान क्लस्टर बमों से हमले किए हैं। इससे उसके एयर डिफेंस के लिए एक मुश्किल और जानलेवा चुनौती बढ़ गई है। ये बम ज्यादा ऊंचाई पर फटते हैं, जिससे दर्जनों छोटे बम एक बड़े इलाके में बिखर जाते हैं। छोटे बम, जो रात में नारंगी रंग के आग के गोले जैसे दिख सकते हैं, उन्हें रोकना मुश्किल होता है और ये जानलेवा साबित हुए हैं।
MAR 10, 2026 21:47 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ कॉल में 'तनाव कम करने' की अपील की


AFP ने क्रेमलिन के हवाले से बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को अपने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेशकियन के साथ फ़ोन पर बातचीत के दौरान ईरान संघर्ष में तनाव कम करने की अपील की। क्रेमलिन ने कहा, 'रूस के राष्ट्रपति ने संघर्ष को तेज़ी से कम करने और इसे राजनीतिक तरीकों से हल करने के पक्ष में अपनी सैद्धांतिक स्थिति को फिर से दोहराया।'
MAR 10, 2026 20:27 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: 'आज हमलों का सबसे ज़ोरदार दिन होगा...' अमेरिका की चेतावनी

अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ नई वॉर्निंग जारी की। प्रेस को संबोधित करते हुए, डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका मंगलवार को ईरान पर 'सबसे जोरदार' हमले करेगा। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, हेगसेथ ने कहा, 'आज फिर से ईरान के अंदर हमारे सबसे ज़ोरदार हमले होंगे। सबसे ज़्यादा फाइटर, सबसे ज़्यादा बॉम्बर, सबसे ज़्यादा हमले। इंटेलिजेंस पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर और बेहतर है।'
MAR 10, 2026 19:55 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: UAE के रुवाइस में सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी ने ड्रोन हमले के बाद ऑपरेशन किया बंद




ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE के रुवाइस में सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी ने ड्रोन हमले के बाद पास के इलाके में आग लगने के बाद अपना ऑपरेशन बंद कर दिया। रिफाइनरी की कैपेसिटी 922,000 बैरल प्रति दिन है, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक बनाती है।
MAR 10, 2026 17:56 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: पेंटागन का बड़ा बयान, ईरान इस युद्ध में अकेला और कमजोर पड़ रहा है

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ बोले, 'ईरान को पूरी तरह निर्णायक रूप से हराने तक हमले जारी रहेंगे। आज ईरान पर हमलों का सबसे तीव्र दिन हो सकता है, ऑपरेशन का एक बड़ा लक्ष्य ईरान की नौसेना को भी तबाह करना बताया गया।' अमेरिका ने साफ किया, ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में कोई ढील नहीं दी जाएगी
MAR 10, 2026 17:56 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: ईरान में हमलों में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत और 10 हजार से अधिक घायल


अमेरिका इजराइयल ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच तेहरान में हमलों से अब तक कम से कम 460 लोगों की मौत और 4309 लोग घायल हो चुके हैं।
तेहरान इमरजेंसी हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक हमलों में 18 एम्बुलेंस और 18 इमरजेंसी बेस भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूरे ईरान में इन हमलों में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत और 10 हजार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
MAR 10, 2026 16:49 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: ईरान में IRGC के अंडरग्राउंड कॉम्प्लेक्स पर इजराइल का हमला

इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान में IRGC के एक भूमिगत कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया है।आईडीएफ के मुताबिक इस ठिकाने का इस्तेमाल हथियारों की रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए किया जा रहा था।
MAR 10, 2026 16:39 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: US ने 25 नए B-2 स्पिरिट बॉम्बर्स प्लेन खरीदने का ऑर्डर दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने 25 नए B-2 स्पिरिट बॉम्बर्स प्लेन खरीदने का ऑर्डर दिया है। उनके मुताबिक ये पहले से ज्यादा मॉर्डन होंगे और अमेरिका की मिलिट्री पावर को और मजबूत करेंगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि पुराने परमाणु ठिकाने तबाह होने के बाद ईरान एक नए ठिकाने पर न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा था।
MAR 10, 2026 14:13 IST

US-Israel war against Iran Live Updates:अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान में काली-अम्लीय बारिश

अमेरिकी और इजराइली हवाई हमलों के बाद ईरान के कुछ हिस्सों में काले रंग की बारिश होने की खबरें आई हैं। मीडिया की कुछ खबरों में इसे "अम्लीय बारिश" कहा गया है। ईरानी नागरिकों ने सिरदर्द, सांस लेने में कठिनाई होने और इमारतों एवं वाहनों पर तेल मिश्रित पानी गिरने की शिकायतें की हैं। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने चेतावनी दी है कि इस बारिश में मौजूद रासायनिक यौगिक अत्यंत खतरनाक और अम्लीय हो सकते हैं। एक वायुमंडलीय रसायन विशेषज्ञ और रासायनिक इंजीनियर के अनुसार, यह बारिश केवल अम्लीय नहीं है। इसमें सल्फ़्यूरिक और नाइट्रिक अम्ल तो होंगे ही, साथ ही अन्य कई हानिकारक रसायन भी मिल सकते हैं। ये प्रदूषक मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए तत्काल और दीर्घकालिक रूप से खतरनाक हैं।
MAR 10, 2026 14:11 IST

US-Israel war against Iran Live Updates: ईरान स्कूल हमला, US मिसाइल के कथित इस्तेमाल का वीडियो

एक नए वीडियो फुटेज से यह आशंका मजबूत हुई है कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में एक परिसर पर अपनी टॉमहॉक मिसाइल से हमला किया था। यह परिसर उस स्कूल के पास स्थित है, जहां पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की शुरुआत में हुए विस्फोट में 165 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जांचकर्ताओं का कहना है कि 28 फरवरी को हुआ यह हमला ईरान के मिनाब शहर में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक ठिकाने के पास स्थित स्कूल के निकट हुआ था। यह क्षेत्र होरमोजगन प्रांत में आता है। इस हमले का एक नया वीडियो सामने आया है जिसकी जांच ’बेलिंगकैट’ नामक जांच समूह ने की। इस वीडियो में एक मिसाइल को इमारत से टकराते और आसमान में काला धुआं उठते हुए देखा गया है।
समाचार एजेंसी ’एसोसिएटेड प्रेस’ ने इस वीडियो की भौगोलिक स्थिति की जांच में पाया कि इसे स्कूल के पास के ही इलाके से रिकॉर्ड किया गया था, जहां पहले से ही धुआं उठ रहा था।
MAR 10, 2026 12:03 IST

US-Israel war against Iran Live Updates:ईरान का दावा-सीजफायर के लिए कई देशों ने संपर्क किया

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि युद्धविराम के लिए तेहरान की पहली शर्त यह है कि 'आगे कोई और आक्रमण न किया जाए।' इसी बीच विश्व नेता कूटनीतिक स्तर पर संघर्ष समाप्त करने के प्रयास तेज कर रहे हैं। गरीबाबादी ने यह भी बताया कि चीन, रूस और फ्रांस सहित कई देशों ने संघर्षविराम (सीजफायर) की दिशा में प्रयासों को लेकर ईरान से संपर्क किया है।